Common Cold / Coryza - जुकाम / नजला / सर्दी
इसको आयुर्वेदमे प्रतिश्याय
या पीनस कहा जाता है । कफ आदि दोषोंकी नाकसे बाहर निकलनेकी प्रवृत्ती जिस रोग मे
रहती है उसे प्रतिश्याय कहा जाता है ।
प्रतिश्याय अनेक रोगोंका कारन बन सकता है जैसे की नासारोग, खाँसी, क्षयरोग, कर्णबाधीर्य ( कम सुनाई देना ) । प्रतिश्याय होने के कारन आयुर्वेदमे विस्तार्से दिये गये है । मुत्र-मल-उल्टी आदि को रोक के रखना, अजीर्ण, अपचन, धूलमे जादा काम करना, जादा बोलना, रोज सिरके उपरसे स्नान करना, रात को देरतक जागना, दोपहरको खाने के बाद सोना, खूब थंडा पाई पिने कि आदत, जादा वक्त पानी मे डूंबना, सुबह-सुबह थंडी हवा मे बिना सिर ढके घुमना, खाने मे देर से हजम होनेवाली चीझे, जादा मिठी,थंडी,कफ बधानेवाली चीझे खाना, अपचन रहते वापिस खाना, पेटभर खाने के बाद तुरंत सोना या स्नान करना, खाने के बाद जादा पानी पिना ये सब प्रतिश्याय या जुकाम होने के कारन है । प्रतिश्याय के सामान्य लक्षण कुच्छ इस प्रकार है । सिरमे दर्द, सिर जड होना, बुखार, आवाज बदलना या बैठना, कफ आना, जी मचलना, साँस लेने मे कठीनाई, नाकमेसे दुर्गन्धी आना, गंधज्ञान न होना । इसमे जो दुसरा प्रकार है वह है – पीनस । पीनसमे नाक बंद होता है, नाक से दुर्गंध आता है, नाकमेसे धुआँ निकल रहा है ऐसा लगता है, नाक मे शुष्कता आती है या नाक हमेशा गिला रहता है, किसिभी चीझकी गंध नही आती है, मुखका स्वादभी बदलता है, खानेमे रुचि समझ नही आती है । पीनस और प्रतिश्याय के लक्षण लगभग समान दिखते है । पर पीनसमे नाकमेसे दुर्गंध आती है और वहभी इतनी रहती है कि रोगी सामान्यजनमे बैठ भी नही पाता है । आधुनिक वैद्यक शास्त्रके अनुसार प्रतिश्यायको Common Cold / Coryza कहा जाता है । और पीनसको Chronic Rhinitis / Sinusitis कहा जाता है । |
Acne | Alopecia | Anaemia | Anorexia
| Arthritis
– simple | Asthma
| Common Cold
| Constipation
| Coryza |
Diaper
Rash | Dandruff
| Dhobies Itch
| Dhobies Rash
| Diarhhoea
| Dysentry
| Epilepsy
| Fever | Gout | Hemicrania | Herpes | Hyper Acidity |
Impotency |
Jaundice |
Kidney Stone
| Leukoderma |
Migrain | Mumps | Napkin Rash | Obesity | Psoriasis
| Renal
Calculus | Rhagades
| Rheumatoid
Arthritis | Sore
Buttocks | Sprue
|
Stomatitis |
Urinary Stone
| Urticaria
| Vertigo |
Vitiligo |
Worms