Constipation – मलावरोध /
मलावष्टंभ
इसको आयुर्वेदमे मलका अबरोध
या मलबन्ध कहा जाता है । कोष्ठबध्दता , मलावरोध, कब्ज, मल न उतरना ये सब इसके
पर्यायवाचक शब्द है ।
ये एक अत्यंत चिरकारी और पीडा देनेवाला व्याधी है । लेकिन ये हमेशा किसी न किसी दुसरे रोगके लक्षण स्वरूपही दिखता है । याने केवल मलावरोध दूर करने की दवाई खाना मतलब पेड की केवल एक शाखा तोडने जैसा है । भूक न रहते भोजन करना, भूक के रहते भोजन न लेना, भोजनके उपरांत फिर से भोजन लेना, अतिमात्रा मे भोजन लेना, देर से हजम होनेवाले पदार्थ जादा लेना, फर्मेन्टेड पदार्थ जादा लेना, रात को जागरण, दिन मे सओना, अतिव्यायाम, व्यायाम बिल्कुल न करना, अतिमैथुन, मल-मुत्र के आये हुए वेग रोक के रखना, मानसिक चिन्ता, भूक कम हो जाना इन सब कारनोंसे मलावरोध होता है । पेट के निचले भाग मे जडत्व, मलप्रवृत्ती साफ न होना, भूक न लगना, दुर्गंधितता, दुर्गंधी अपान वायु का निःस्सरण होना ये सब मलावरोध के पूर्वलक्षण है । पेटमे गँसेस होना, मल प्रवृत्तीके समय जोर लगाने की जरुरत पडना, बारबार मलप्रवृत्ती होना, वेदना के साथ मल प्रवृत्ती, ग्रंथित ( कडी ) मलप्रवृत्ती, अपचन, जी मचलना, पेट मे दर्द, पेटमे जलन, खट्टी डकार आना, छाती मे जलन, सिरदर्द, नींद न आना, नींदमे सपने जादा दिखाई देना, उत्साह कम होना, आलस्य, स्वभाव चिडचिडा होन, स्त्रीयोंमे मासिक धर्ममे गडबडी होना ये सब लक्षण मलावरोध के है । बहोत दिनोंसे अगर मलावरोध रहता है तो निद्रानाश, सिरदर्द, पेटदर्द, बवासीर, फिशर, गुदभ्रंश ऐसे विकार होने की संभावना रहती है । |
Acne | Alopecia | Anaemia | Anorexia
| Arthritis
– simple | Asthma
| Common Cold
| Constipation
| Coryza |
Diaper
Rash | Dandruff
| Dhobies Itch
| Dhobies Rash
| Diarhhoea
| Dysentry
| Epilepsy
| Fever | Gout | Hemicrania | Herpes | Hyper Acidity |
Impotency |
Jaundice |
Kidney Stone
| Leukoderma |
Migrain | Mumps | Napkin Rash | Obesity | Psoriasis
| Renal
Calculus | Rhagades
| Rheumatoid
Arthritis | Sore
Buttocks | Sprue
|
Stomatitis |
Urinary Stone
| Urticaria
| Vertigo |
Vitiligo |
Worms