Sprue – संग्रहणी
इसे आयुर्वेदमे ग्रहणी या
संग्रहणी ऐसा नाम है ।
छोटे अन्त्र के शुरुवातका , जठरको जुडा हुआ जो भाग रहता है उसे आयुर्वेदमे ग्रहणी ऐसा नाम है । और उस अवयवमे जो विकृती होती है उसेभी आयुर्वेदने ग्रहणी ऐसाही नाम दिया है । - “ ग्रहण्यां रोगः ग्रहणीरोगः ।“ इस ग्रहणी अवयवका कार्य है – “ अन्नं गृह्नाति, पचति, विवेचयति, मुन्चति च ।“ याने अन्न क जठरसे ग्रहण करना, उस अन्नका पचन करना, उसमेसे पोषक भाग और मलभाग अलग अलग करना और वह आगे छोटे अन्त्रमे पहुँचा देना । भूक मंद होनेसे योग्य कालमे भोजन न लेनेसे, भोजनके उपरांत पुनः भोजन लेनेसे, जादा खाने की आदतसे इस ग्रहणीके कार्यमे बाधा उत्पन्न होने लगती है । और फिर वो अन्न ठीक से ग्रहण नही कर पाती या अन्नपचन नही कर पाती या पोषक-मलभागका विवेचन ठीकसे कर नही पाती या फिर वह अच्छेसे अन्ना आगे नही भेज सकती है । जिससे अन्न वही का वही पड़ा रहता है । और फिर उससे ग्रहणीके लक्षण दिखना शुरु हो जाता है । ग्रहणीमे न पचा हुआ अन्नही मलद्वारा बाहर जाते देखा जाता है । सड़ा हुआ रहनेसे मल दुर्गंधीत, आँवयुक्त, वेदनासहित बाहर निकलता है । कभीकभार अन्नपचन थोडा बहुत हो जाता है तब मल का स्वरूप ठीक रहता है । इसिलिये हमेशा ग्रहणीके लक्षणमे “मुहुर्बध्दं मुहुर्द्रवं “ याने कभी बँधी हुई तो कभी पतली मलप्रवृत्ती दिखती है । इस लक्षणोंके साथ अरुचि, मुँह स्वाद बिगड़ा हुआ रहना, चक्कर आना, मुँह के छाले, आँखोके सामने अंधेरा छ़ाना, उल्टीयाँ होना, मुँह को पानी छूटना, कड़वी-खट्टी ड़कारे आना, नाभी के आसपास वेदना, नाभी के पास स्पर्शभी सहन न होना ऐसे लक्षण ग्रहणीमे देखे जाते है । अन्नपचन ठीक तरहसे न होनेकी वजहसे थकान आती है । मुझ़े कुछ बड़ा व्याधी जैसे की जलोदर,बवासीर,हृद्रोग – ऐसा भास रोगी को होता रहता है । आधुनिक वैद्यकशास्त्रके अनुसार इस ग्रहणीमे अनेक रोगोंको एकत्रकर विचार करना पड़ता है । लक्षणके अनुसार विविध व्याधीयाँ देखनी पड़ती है । जैसे की intestinal tuberculosis, chronic colitis, diarrhea due to Pancreatic disease etc….etc… |
Acne | Alopecia | Anaemia | Anorexia
| Arthritis
– simple | Asthma
| Common Cold
| Constipation
| Coryza |
Diaper
Rash | Dandruff
| Dhobies Itch
| Dhobies Rash
| Diarhhoea
| Dysentry
| Epilepsy
| Fever | Gout | Hemicrania | Herpes | Hyper Acidity |
Impotency |
Jaundice |
Kidney Stone
| Leukoderma |
Migrain | Mumps | Napkin Rash | Obesity | Psoriasis
| Renal
Calculus | Rhagades
| Rheumatoid
Arthritis | Sore
Buttocks | Sprue
|
Stomatitis |
Urinary Stone
| Urticaria
| Vertigo |
Vitiligo |
Worms